पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैट्रिक की कॉपी देखते शिक्षक को पैरालाइसिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | अभया सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र में मुख्य परीक्षक राम नंदन सिन्हा को पैरालाइसिस अटैक आ गया। इसके बाद आनन-फानन में डीईओ ने अपनी गाड़ी भेज कर उन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री सिन्हा आरबीबी उच्च विद्यालय राजगंज में विज्ञान शिक्षक हैं। शुक्रवार को उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करते अचानक वे गिर पड़े। इसके बाद उनकी बीपी और शुगर की जांच कराई गई। बीपी अधिक होने के बावजूद वे फिर से मूल्यांकन करने में जुट गए, लेकिन पांच मिनट बाद ही फिर गिर पड़े। इसकी सूचना हाई स्कूल मुगमा के प्रभारी विनोद सिंह ने विभाग सूचना दी। डीईओ ने तुरंत अपनी गाड़ी भेज कर उन्हें बरटांड़ के जालान अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...