सुन्नी मुस्लिम फोरम झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर मोहम्मद अली जिन्न का पुतला जलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के अकरम ने किया। कार्यक्रम में दर्जनों लोग मौजूद थे। मौके पर संगठन का कहना था कि मो. अल्ली जिन्ना के कारण ही 1947 में पाकिस्तान भारत से अलग हो गया। इसके बाद भी अली गढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मो. अल्ली जिन्ना का फोटाे लगाया जाना दुर्भाग्य की बात है। संगठन मांग करती है देश के विभाजन के लिए जिम्मेवार मो. अल्ली जिन्ना की तस्वीर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हटाई जाए। कार्यक्रम में संगठन के अयूब अंसारी, मो. इरफान, राजू खान, सचिन सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।