धनबाद | जोगता भेलाटांड़ में 16 नवंबर 2017 को डिश संचालक राजेश महतो की हत्या में जोगता थाना प्रभारी शंकर कुमार ने गोधर के छोटू चौहान का गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लॉ एंड आर्डर डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि छोटू रेकी करने का काम किया था। बाद में छह अपराधियों ने मिलकर कर घटना को अंजाम दिया। राजेश से रुपए छिनतई करने की योजना थी लेकिन विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।