पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेल एसपी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबाद रेल पुलिस लाइन में शुक्रवार को रेल एसपी एचपी जनार्दनन के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएसपी विनोद कुमार महतो, रेल जिला के सभी थानेदार, इंस्पेक्टर के अलावा आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट, आरपीएफ इंस्पेक्टर मौजूद थे। मौके पर रेल एसपी को फूल माला पहना कर उनका अभिनंदन किया गया। विदाई समारोह में वक्ताओं ने रेल एसपी के कार्यकाल की सराहना की। सभी ने कहा कि काफी कम समय पर एसपी ने वर्क कल्चर में सुधार लाने के साथ एसआर केस का निष्पादन किया गया। सभी ने एसएसपी के उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए कहा कि साहेबगंज के लोगों को एसपी सर के अनुभव का लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...