धनबाद | आरपीएफ और सीआईबी ने सिंदरी मार्शलिंग रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी से चुराया गया 38 बोरी सीमेंट बरामद किया है। बलियापुर चिटाही बस्ती का रहने वाला शिव शंकर मल्लिक उर्फ टकलू को 30 बोरी सीमेंट के साथ मौके पर पकड़ा गया। वहीं अन्य अपराधी मौके से भाग गए। टकलू की निशानदेही पर टीम ने उसके घर आठ बोरी सीमेंट बरामद किया। वहीं टकलू ने मौके से भागने वाले अपराधियों के नाम करण, कल्लू, राजेश उर्फ ठाकुर, मॉन्टी, चंदन उर्फ फूसना तथा वरूण मंडल बताया।