पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • मुनीडीह में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण लगी आग

मुनीडीह में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुनीडीह खदान के 2 नंबर सीम में 9 मार्च को पत्थर कटाई के दौरान आग लगी की घटना की डीजीएमएस जांच पूरी हो गई है। डीजीएमएस ने जांच में पाया है कि खदान के अंदर काम के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी। जिसके कारण आग लगने की घटना घटित हुई। डीजीएमएस ने पत्थर कटाई का काम करने वाली मेसर्स इंदु प्रोजेक्ट्स सहित स्थानीय प्रबंधन को इस अगलगी का जिम्मेवार माना है। डीजीएमएस ने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पत्थर कटाई में रोड हेडर मशीन के बदले ड्रिलिंग मशीन का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

बीसीसीएल सहित इंदु कंपनी के आठ लोगों से की पूछताछ

अगलगी की घटना की जांच डीजीएमएस ने अपने उप निदेशक से करायी थी। जांच अधिकारी ने बीसीसीएल के मैनेजर एसके कुंडु, एजेंट आरके शर्मा, ओवर मैन अमित कुमार, इंदू प्रोजेक्ट के ओवरमैन नीतीश कुमार, सहायक प्रबंधक बीएस बर्णवाल, इंदू प्रोजेक्ट के सहायक प्रबंधक केके चौबे सहित आपरेटर और केबल आपरेटर से पूछताछ की थी। जांच में गैस के कारण चिनगारी भड़कने से आग लगने का पता चला।

अधिक हवा होने पर घटना नहीं घटती

जांच में पाया गया कि खदान के अंदर पत्थर कटाई के दौरान 1400 क्यूबिक मीटर की रफ्तार से हवा चल रही थी। अगर हवा की बेग इससे अधिक होती तो आग लगी की घटना की आशंका कम होती।

खबरें और भी हैं...