धनबाद | झामुमो नेता बरमसिया निवासी गौरव सिंह शुक्रवार को सर्पदंश का शिकार हो गए। चलती बाइक में छुपे सांप ने मिश्रित भवन के पास गौरव को शिकार बनाया और पैरों में डंस लिया। सांप के काटते ही भुक्तभोगी ने बाइक रोकी तो देखा सांप निकल कर झाड़ियों की तरह भाग रहा है। वहीं से उसने साथियों को फोन किया। दोस्त पहुंचे तो उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए।