महुदा|सिंगड़ा बस्ती से साली का बच्चा चुराकर हत्या करने के आरोपी प्रमोद प्रजापति को महुदा पुलिस ने तीन दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को धनबाद जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान प्रमोद ने बच्चे की मौत के बाद नदी में बच्चे का शव प्रवाह करने की बात स्वीकार की थी।