धनबाद. गत चार मई को नई दिल्ली में अल्लुर फैशन टूर टेबलाइट द्वारा आयोजित आल इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट के दौरान मिस इंडिया की स्पर्धा में सुश्री अनीता को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ जबकि मिस इंडिया फोटोजेनिक तथा मिस ब्यूटीफुल हेयर की स्पर्धा में यह विजेता घोषित हुई हैं। सुश्री अनीता की इस उपलब्धि के लिए आज दून पब्लिक स्कूल में एक सम्मान समारोह आयोजित कर उसे सम्मानित किया गया। आल इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट में उप विजेता रही अनीता मजूमदार की ग्यारहवीं एवं बारहवीं तक की शिक्षा दून पब्लिक स्कूल, धनबाद में हुई थी।सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित कुसुम विहार शिक्षा ट्रस्ट के चेयरमैन सह दून पब्लिक के निदेशक जेएन सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के लिए यह गर्व की बात कि हमारे विद्यालय की एक छात्रा ने फैशन की दुनिया में भी राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि को प्राप्त किया है.मौके पर उपस्थित दून पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बीके सिंह ने अनीता को गुलदस्ता देकर स्वागत किया जबकि टेरेसा ब्लॉक के निदेशक सुनील कुमार ने मोमेंटो देते हुई अनीता को सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षा नियंत्रण पदाधिकारी अंकिता सिंह के अलावा सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।