मार्क्सवादी युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष पवन महतो की अध्यक्षता में गांधी सेवा सदन में हुई। इसमें पवन महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंदरी खाद कारखाने को दोबारा शुरू करने के लिए धनबाद आ रहे हैं। धनबाद समेत पूरे कोयलांचल के विकास के लिए उनका यह दौरा काफी अहम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वे ध्यान बाघमारा क्षेत्र में स्थित हिन्दुस्तान जिंक फैक्ट्री की ओर आकृष्ट करना चाहते हैं। वर्ष 2003 से यह फैक्ट्री बंद है। उन्होंने कहा कि धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने से धनबाद की जनता त्रस्त है। लाखों लोगों का रोजगार इससे प्रभवित हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम को डीसी रेल लाइन शुरू करने, बिजली, पानी आदि मूलभूत समस्याओं का समाधान निकालने पर भ्ज्ञी ध्यान देना चाहिए। मौके पर राण चट्टाराज, संदीप महतो, सलमान, सतीश महतो, मुकेश झा, अमरदीप महतो, नरेंद्र महतो, उत्तम बाउरी, चंदन महतो, दीपू कुमार, शहादत अंसारी आदि मौजूद थे।
बाघमारा की बंद हिन्दुस्तान जिंक फैक्ट्री का किया जिक्र