पीएमसीएच का निरीक्षण करते एनएचएम केएन झा।
धनबाद | स्वास्थ्य निदेशक केएन झा ने कहा है कि एसएसएलएनटी अस्पताल का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। केएन झा ने कहा कि इस पर फिलहाल विचार किया जा रहा है। सदर अस्पताल खुलने में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल्डिंग बनकर तैयार है। सिविल सर्जन से शीघ्र भवन को अपने कब्जे में लेने के लिए कहा गया है। उसके बाद कमियां दूर करने और अस्पताल खोलने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीएम के धनबाद दौरे के मद्देनजर पीएमसीएच को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया।