पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • चिरकुंडा व फुसरो नगर परिषद में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग

चिरकुंडा व फुसरो नगर परिषद में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की सरकार बनाने के लिए राज्य के 34 नगर निकायों में सोमवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। पहली बार दलीय आधार पर हो रहे चुनाव में पांच नगर निगमों में मेयर-डिप्टी मेयर और 16 नगर परिषद व 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनने के लिए 22,12,137 मतदाता वोट डालेंगे। इसी दिन झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष और देवघर, धनबाद व विश्रामपुर के चार वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। मतगणना 20 अप्रैल को होगी। उसी दिन परिणाम घोषित होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने बताया कि सभी बूथों पर मतदानकर्मी पहुंच चुके हैं। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

राज्य सरकार ने चुनाव के दिन संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक छुट्‌टी घोषित की है। हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट भी बंद रहेंगे। वैसे मतदाता, जो सरकारी कर्मचारी हैं और शहर से दूर कार्यरत हैं, वे वोट देने के लिए छुट्‌टी ले सकेंगे। स्कूलों में भी छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं।

धनबाद के दो वार्डों में भी उपचुनाव

2212137 कुल मतदाता

1172641

पुरुष

मतदान केंद्र 2337

मतदान भवन 1311

कितने प्रत्याशी

मेयर/अध्यक्ष 278

डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष 320

वार्ड पार्षद 3961

निर्विरोध निर्वाचित 25 पार्षद

जामताड़ा विधायक को पैसे बांटने के आरोप में ग्रामीणों ने घेरा पढ़ें राजकाज पेज पर

1039496

महिला

खबरें और भी हैं...