इंडियन ऑयल के पंपोंं पर शुरू हुई स्कीम पेट्रोल भराएं इनाम पाएं
धनबाद | ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप से रविवार को इंडियन ऑयल के धनबाद मंडल कार्यालय ने पेट्रोल भराएं, ईनाम पाएं योजना का आगाज किया। इसके तहत दोपहिया वाहनों में एकमुश्त 300 रुपए और कार आदि में 1000 रुपए का पेट्रोल या एक्स्ट्रा प्रीमियम नकद भराने पर कूपन दिया जाएगा। इसके एक हिस्से को भरकर ड्रॉप बॉक्स में डालकर आप लकी ड्राॅ में शामिल हो जाएंगे। योजना 14 मई तक कंपनी के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर लागू रहेगी। ग्रीन व्यू में कंपनी के विक्रय पदाधिकारी पीयूष कुमार ने बताया कि ड्रॉ में पहला पुरस्कार वाशिंग मशीन, दूसरा स्मार्ट फोन और तीसरा डिनर सेट रखा गया है। स्कीम का उद्घाटन कंपनी के धनबाद मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक ज्ञानेश प्रसाद ने किया। मौके पर कंपनी के प्रकाश भारती, सतीश कुमार, पंप संचालक संजीव खेतान आदि मौजूद थे।