क्विज प्रतियोगिता में सुहाना परवीन, जोया निगार व सौरभ ने मारी बाजी
ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, गोविंदपुर में शनिवार को दैनिक भास्कर किड्स फेस्ट के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों को दो कैटेगरी कक्षा एक से तीन और कक्षा 4 और 5 में बांटा गया था। दोनों कैटेगरी के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए। प्रतियोगिता तीन चक्र में हुई। तीनों चक्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विजयी घोषित किया गया। कक्षा पांचवीं की सुहाना परवीन प्रथम, कक्षा तीन की जोया निगार द्वितीय और कक्षा दो के सौरभ कन्नौजिया तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के चेयरमैन डॉ सैफुल्लाह खालिद ने दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। बच्चों के अंदर की प्रतिभा को बाहर लाने में ऐसी प्रतियोगिताएं सहायक होती हैं। उन्होंने भास्कर ग्रुप को इसके लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता में सवालों के जवाब लिखते प्रतिभागी।
एजुकेशन रिपोर्टर | धनबाद

किड्स फेस्ट में शामिल होने के लिए तैयार बच्चे।
कार्यक्रम के हमारे सहयोगी
प्रेजेंट्स बाई : सृष्टि लर्निंग एंड ट्रेनिंग सेंटर।
सपोर्टेड बाई : शिव पार्वती ट्रेडर्स (ई-रिक्शा), अलंकार एडुकॉम, दिलीप बुक सेंटर, एके बुक्स।
पार्टिसिपेंट्स : सिंबॉयसिस पब्लिक स्कूल, किड्स गार्डन हीरापुर, बटरफ्लाई किड्स पैराडाइज, कोयलांचल पब्लिक स्कूल, मोंटफोर्ड एकेडमी, संस्कार ज्ञानपीठ, मिशन ऑफ नॉलेज, इंपीरियल पब्लिक स्कूल, झारखंड पब्लिक स्कूल, ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया, ग्रीन गार्डन एकेडमी, द स्टडी पार्क, द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग, सिल्वर डव स्कूल और नेशनल कॉन्वेंट स्कूल।