पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक महीने बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक माह पूर्व ताम-झाम के साथ नगर निगम द्वारा लगाया गया स्मार्ट बिन शोभा की वस्तु बन कर रह गया है। एक स्मार्ट बिन निगम के बैंकमोड़ कार्यालय के बाहर तो दूसरा सिटी सेंटर और तीसरा स्टेशन परिसर में लगाया गया है, लेकिन तीनों में अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है। बैंकमोड़ कार्यालय के समीप लगे स्मार्ट बिन में तो कार्यालय के बिजली से काम चलाया जा रहा है, लेकिन सिटी सेंटर और स्टेशन परिसर में लगा बिन अभी तक शोभा की वस्तु बना हुआ है। एक माह पूर्व बैंक मोड़ में स्मार्ट बिन का उद्घाटन मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और नगर आयुक्त राजीव रंजन ने किया था। तीनों स्मार्ट बिन नगर विकास विभाग की ओर से लगाया गया है और इसके संचालन की जिम्मेवारी एक निजी कंपनी को दी गई है। कंपनी के लोग बिन लगाने के बाद झांकने तक नहीं आए हैं।

5 स्थानों पर लगाने की योजना

स्मार्ट बिन के उद्घाटन के मौके पर नगर आयुक्त ने घोषणा की थी शहर में पांच अलग-अलग स्थानों पर स्मार्ट बिन लगाया जाएगा, लेकिन अभी तक मात्र तीन स्थानों पर ही स्मार्ट बिन लग पाया है। उसमें भी दो अभी काम नहीं कर रहा है। दो अन्य के लिए अभी तक स्थान ही नहीं मिला है। स्मार्ट बिन लगाने का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक का बोतल रैपर को डिस्पोजल करना है। सड़क पर पानी का बोतल नजर नहीं आए और लोग स्मार्ट बिन का इस्तेमाल करें इसके लिए बोतल डालने पर कूपन की सुविधा भी दी गई है, लेकिन लोग इसका उपयोग अभी भी नहीं कर रहे है। बैंकमोड़ में लोगों ने बताया कि यह स्मार्ट बिन बिजली रहने पर ही चलती है। बिजली नहीं रहने पर यह बंद हो जाता है। जानकारी के अभाव में लोग इसका इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं।

सिटी सेंटर के पास लगा स्मार्ट बिन मशीन।

15 दिन तक बंद रही आरओ मशीन

गर्मी में सिविल कोर्ट आने वाले लोगों के लिए करीब 25 दिन पूर्व स्मार्ट आरओ प्याऊ कोर्ट परिसर में खोला गया था। इस आरओ प्याऊ का उद्घाटन जिला जज, मेयर और नगर आयुक्त ने किए थे। उद्घाटन के बाद दो-तीन दिन तक आरओ से पानी मिला, लेकिन उसके बाद आरओ ने काम करना बंद कर दिया। कारण बिजली कनेक्शन था। बाद में कनेक्शन जोड़ा गया। सूत्रों की मानें तो यह आरओ सीएसआर के तहत लगाया गया है। बिजली कनेक्शन लगने के बाद लोगों को पानी तो मिल रहा है, लेकिन पानी ठंडा नहीं मिल पा रहा है।

नगर निगम के पास लगा स्मार्ट बिन मशीन बैक मोड़।

स्मार्ट बिन में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। निगम द्वारा कुछ दस्तावेज अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। नगर निगम को दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। एक सप्ताह में कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। रवि प्रकाश, कार्यपालक अभियंता, विद्युत निगम।

खबरें और भी हैं...