नूनीडीह निवासी आनंद पांडेय की पिटाई कर जबड़ा तोड़ने व एक रात हाजत में बंद करने के प्रकरण में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को पत्र देकर चार सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। उक्त बातों की जानकारी श्री पांडेय ने दिया। गुरुवार को आयोग की ओर से श्री पांडेय को पत्र मिला है। पत्र में स्पष्ट लिखा है कि घटना की विधिवत जांच चार सप्ताह में रिपोर्ट भेजे । नूनीडीह पाथरडीह के रहने वाले आनन्द कुमार पांडेय ने बताया कि 8 अप्रैल को थाना प्रभारी जय कृष्ण द्वारा मारपीट कर जबड़ा तोड़ दिया था। उसके बाद पीएमसीएच धनबाद में इलाज किया । श्री पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग को 14 अप्रैल को शिकायत दर्ज किया था। इधर श्री पांडेय नें 26 अप्रैल को धनबाद सीजीएम न्यायालय में मामला दर्ज कराया है । जिसमे भादवि की धारा 323, 341, 326, 379 और 307 लगाया गया है।