भागाबांध|भागाबांध ओपी क्षेत्र के पेटिया बस्ती में एक सप्ताह पूर्व घटित सामूहिक ज्यादती के मामले में चार आरोपियों में से पुलिस की गिरफ्त से बाहर दो आरोपी अशोक महतो और घोलटू महतो ने गुरुवार को धनबाद न्यायालय में सरेंडर कर दिया। ओपी प्रभारी शिवनाथ वारदा एवं मामले के जांच अधिकारी एसएन एक्का ने बताया कि घटना के दूसरे दिन ही एक आरोपी राजेश महतो को गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को एक और आरोपी सीताराम महतो ने न्यायालय में सरेंडर किया था। पुलिस की लगातार छापेमारी के कारण अन्य दो आरोपियों ने भी न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। घटना के दस दिन के अंदर ही सामूहिक ज्यादती के चारो आरोपी कानून की गिरफ्त में हैं।