पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • झरिया की रहनेवाली बुजुर्ग की मौत पर पीएमसीएच में हंगामा

झरिया की रहनेवाली बुजुर्ग की मौत पर पीएमसीएच में हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया की रहनेवाली बुजुर्ग की मौत पर पीएमसीएच में हंगामा

धनबाद | पीएमसीएच में गुरुवार को इलाजरत झरिया की रहने वाली वृद्ध महिला 65 वर्षीय परिया देवी की मौत के लिए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को जिम्मेवार ठहराया। महिला के मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरती है। परिजनों के अनुसार चक्कर आने की शिकायत के बाद परिया देवी को पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया। लंबे इंतजार के बाद चिकित्सकों ने परिया देवी की जांच की। डॉक्टरों ने सिटी स्कैन करने की बात कही। दो-तीन घंटे बीत जाने के बाद भी किसी ने उनका सिटी स्कैन नहीं करवाया। इस दौरान परिया देवी ने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...