पीड़िता के परिजनों से मिले कांग्रेसी, दिया इंसाफ का भरोसा
धनबाद | मुनीडीह में 5 साल की बच्ची की ज्यादती के बाद हत्या के मामले में गुरुवार को नगर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिजनों से मिलने धोबनी गया। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने परिजनों से कहा कि बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए वे किसी भी हद तक जाएंगे। अधिवक्ता ताज आलम ने पीड़ित परिवार को नि:शुल्क कानूनी मदद पहुंचाने का भरोसा दिया। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कांग्रेसी मुनीडीह ओपी गए और मामले की जांच गंभीरता से करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार नापित, मनोज रजवार, सरस्वती देवी, धनंजय रविदास, रंजीत बाउरी, भोला शामिल थे।