धनबाद | टुंडी थाना क्षेत्र के जांताखूंटी के पास साइकिल सवार से लूट के मामले में आरोपी पूरन हांसदा उर्फ टेनिया ने गुरुवार को एडीजे 11 अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में सफाई बयान दिया। 6-7 नवंबर 2015 की रात रामदेव मंडल धनबाद से अपने घर जा रहा था। जांताखूंटी के पास अज्ञात अपराधियों ने उनसे 53 सौ रुपए लूट लिए थे। रामदेव के बयान पर टुंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूरन उर्फ टेनिया किसी मामले में सजा काट रहा है। उसे विशेष वाहन से कोर्ट लाया गया था।