धनबाद रेलवे स्टेशन से रेल चाइल्डलाइन ने दो किशोरों को रेस्क्यू किया है। देवघर के रहनेवाले किशोर को उसके पिता ने पीटा था, तो दूसरे का किसी ऑटो चालक ने पीटकर हाथ तोड़ दिया था। दोनों को गुरुवार को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। देवघर के किशोर ने बताया कि पिता हाथ-पैर रस्सी से बांध कर उसकी पिटाई करते थे। इस कारण वह घर से भाग कर जसीडीह स्टेशन पहुंचा और वहां से ट्रेन से आसनसोल चला गया। आसनसोल से ट्रेन पकड़ कर धनबाद आ गया। यहां उसे रोते देख चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि ने पकड़ लिया। किशोर के हाथ-पैर में जख्मों के निशान देखते हुए सीडब्ल्यूसी ने इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेजा, लेकिन वहां से भी भागकर वह धनबाद स्टेशन पहुंच गया, लेकिन फिर पकड़ा गया। सीडब्ल्यूसी ने किशोर के परिजनों को जानकारी दे दी है। दूसरा 16 वर्षीय किशोर गोड्डा का रहने वाला है। उसका हाथ टूटा है। उसने बताया कि ऑटो चालक ने पिटाई कर दी थी। सीडब्ल्यूसी ने उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया।