पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बीबीएमकेयू के यूजीसी से 12बी व 2 एफ के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू

बीबीएमकेयू के यूजीसी से 12बी व 2 एफ के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीबीएमकेयू की स्थापना की अधिसूचना के एक साल हो गए हैं, लेकिन अब तक इसका यूजीसी में 12बी और 2 एफ का पंजीयन नहीं हो पाया है। इस वजह से यूजीसी के विवि की सूची में बीबीएमकेयू का नाम शामिल नहीं किया गया है। लेकिन, अब बीबीएमकेयू प्रशासन ने पंजीयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया है। विवि प्रशासन की ओर से दोनों पंजीयनों के लिए आवेदन कर दिया गया है। उसने 12बी और 2 एफ के पंजीयन के लिए आवेदन फाॅर्म के साथ विवि की स्थापना से संबंधित झारखंड सरकार का गजट नोटिफिकेशन, विवि के पदाधिकारियों का नोटिफिकेशन आदि की जानकारियां यूजीसी को भेजी हैं। संभव है कि जल्द ही यूजीसी की ओर से विवि को 12बी और 2 एफ का पंजीयन नंबर दे दिया जाए।

इसलिए जरूरी है यूजीसी से पंजीयन

यूजीसी से 12बी और 2 एफ के तहत पंजीयन नहीं होने की स्थिति में विवि को यूजीसी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग से किसी तरह का अनुदान नहीं मिलेगा। न ही विवि को विकास मद में कोई राशि मिलेगी और न ही यूजीसी का कोई प्रोजेक्ट मिल पाएगा। पंजीयन से पहले यूजीसी विवि को अपने सूची में भी शामिल नहीं करेगा। इस वजह से विवि की पहचान भी नहीं बन पाएगी।

खबरें और भी हैं...