पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • 22 मई से एसपीजी की सुरक्षा में होगा बलियापुर का हवाई अड्‌डा हर्ल कंपनी को सौंपी गई मोदी के नाश्ते और भोजन की जिम्मेवारी

22 मई से एसपीजी की सुरक्षा में होगा बलियापुर का हवाई अड्‌डा हर्ल कंपनी को सौंपी गई मोदी के नाश्ते और भोजन की जिम्मेवारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम स्थल (बलियापुर प्रस्तावित हवाईअड्डा) 22 मई 2018 से एसपीजी के सुरक्षा घेरे में होगा। 21 तक एसपीजी धनबाद पहुंच सकती है। इसे लेकर मंच व आसपास सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर निर्माण कार्य तेजी से संपन्न किया जा रहा है। सुरक्षा के साथ-साथ कार्यक्रम की अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावित गेस्ट की सूची बनाई जा रही है। उनके ठहरने, नाश्त और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री धनबाद में नाश्ता या भोजन कर सकते हैं। इसे देखते ही हर्ल कंपनी को पीएम के नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नाश्ते और भोजन में क्या लेंगे... इस संबंध में 23 मई तक निर्देश मिलने की संभावना है। गेस्ट और पीएम के अलावे 50 हजार लोगों के भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है।

बलियापुर हवाई पट्‌टी मेंं बन रहे हेलिपेट

भव्य पंडाल

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की खास विशेषताएं

डीएफएमडी की टीम करेगी जांच... पीएम के कार्यक्रम स्थल बलियापुर हवाई पट्टी एवं आसपास के क्षेत्रों में दो-तीन दिन पहले से डीएफएमडी की टीम निगरानी शुरू कर देगी। पार्किंग स्थल एवं अन्य चौक-चौराहों पर एंटी लैंड माइन चेकिंग की व्यवस्था होगी।

पंडाल के पास होगा सेफ हाउस... कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। पूरा पंडाल वाटर प्रूफ होगा। मंच के बगल में ही प्रधानमंत्री के सेफ हाउस का निर्माण किया जा रहा है। इसी सेफ हाउस में प्रधानमंत्री के खाने-पीने और आराम करने की व्यवस्था होगी।

दर्जनों केन्द्रीय सचिव आएंगे...प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एक दर्जन से अधिक केन्द्रीय सचिव धनबाद आएंगे। खाद्य प्रसंस्करण, उर्वरक, कोयला समेत अन्य कई मंत्रालयों के सचिव के आने की सूचना है।

मोबाइल टॉयलेट की रहेगी व्यवस्था...सभा स्थल पर भीड़ को देखते हुए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की जा रही है। निगम हजारीबाग और देवघर से मोबाइल टॉयलेट लाने की तैयारी में है।

बीसीसीएल सहित अन्य गेस्ट हाउस बुक ... पीएम कार्यक्रम को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के सभी गेस्ट हाउस को वीआईपी के लिए बुक कर लिया गया है। बीसीसीएल, सिंफर, आईएसएम, रेलवे, डीजीएमएस व पीएचईडी सहित अन्य विभागों के गेस्ट हाउस में रहने की व्यवस्था की जा रही है।

सर्किट हाउस को भी किया जा रहा है तैयार ... सर्किट हाउस की रिपेयरिंग युद्ध स्तर जारी है। मौसम खराब होने या आंधी तूफान या किसी कारणों से पीएम उड़ान नहीं भर पाए, तो ऐसी स्थिति में सर्किट हाउस में ठहराया जाएगा।

जायजा लेने पहुंचे बीसीसीएल सीएमडी

पीएम के आगमन को लेकर शुक्रवार को बीसीसीएल के सीएमडी एके सिंह एवं महाप्रबंधक आरएन प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया। इधर, डीडीसी, एसडीओ, एसएसपी व एसपी आदि प्रशासनिक अधिकारी हवाई पट्टी पहुंचकर सभा स्थल के टेंट निर्माण कार्य व हेलीपैड स्थल की जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...