पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोमो से कटाएं पूर्णिया तक का रिजर्वेशन टिकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिथिलावासियों की लंबे समय से की जा रही एक मांग रेलवे ने पूरी कर दी है। हटिया-पटना सुपर ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट अब पूर्णिया तक मिलेगा। हटिया-पटना और पटना-पूर्णिया ट्रेनों का विलय कर अब पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन संख्या 18626-18625 से जानी जाएगी। यात्रियों को इस ट्रेन में हटिया से पूर्णिया तक का डायरेक्ट रिजर्वेशन टिकट मिलेगा। यह सुविधा 13 जून से प्रभावी होगी। इस ट्रेन की एसी चेयरकार की जगह अब एसी-3 बोगी लगाई जाएगी। धनबाद के लोग गोमो जंक्शन से इस ट्रेन की यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। विलय के बाद ट्रेन की समय सारिणी और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ट्रेन हटिया से सुबह 6:10 बजे खुलकर 9:45 बजे गोमो पहुंचती है। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद पटना के लिए रवाना हो जाती है। वापसी में 6:50 बजे गोमो आती है और 10 मिनट रुककर रांची के लिए खुल जाती है।

पटना से लेना पड़ता था दूसरा टिकट

हटिया-पटना सुपर ट्रेन में गोमो से यात्रियों को डायरेक्ट पूर्णिया तक रिजर्वेशन टिकट नहीं मिलता है। इसके लिए उन्हें दो टिकट लेने पड़ते हैं- गोमो से पटना और पटना से पूर्णिया का। पटना पहुंचने पर बर्थ भी बदल जाता था। साथ ही एसी चेयरकार में 16 से 17 घंटे का सफर बैठकर करना पड़ता था। अब एसी 3 बोगी लग जाने से यात्री सोकर जा सकेंगे।

धनबाद-आसनसोल स्पेशल मेमू ट्रेन अब 30 नवंबर तक चलेगी

धनबाद-आसनसोल के बीच चल रही स्पेशल मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब यह ट्रेन 30 नवंबर तक तक चलेगी। धनबाद- चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने के बाद रेलवे ने स्पेशल मेमू ट्रेन शुरू की थी। यह ट्रेन आसनसोल से दिन में 10:10 बजे खुलकर 11:35 बजे धनबाद पहुंचती है। फिर धनबाद से 11:45 बजे खुलकर डोकरा हाल्ट, प्रधानखांटा, छोटा अंबोना, कालूबथान, थापरनगर, मुगमा, कुमारधुबी, बराकर, कुल्टी, सीतारामपुर और बाराचक स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1:10 बजे आसनसोल पहुंचती है।

खबरें और भी हैं...