पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • शेखपुरा : दहेज के लिए नंदिनी को ससुराल वालों ने करोसिन छिड़क कर जलाया

शेखपुरा : दहेज के लिए नंदिनी को ससुराल वालों ने करोसिन छिड़क कर जलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दहेज की खातिर 20 वर्षीय नंदिनी को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। इंसानियत को झकझोर देने वाली यह घटना शेखपुरा जिले के हथियांवा ओपी क्षेत्रांतर्गत गवय गांव की है। कुछ दिन पूर्व हुई इस घटना के पश्चात बुरी तरह जल चुकी नंदिनी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही, आखिरकार उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही ससुराल वाले घर में ताला जड़कर फरार हैं। हालांकि आरोपी सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकं पति व सत्यदेव पांडे का पुत्र विनीत कुमार उर्फ दुर्गी पांडेय की पुलिस को तलाश है। इस घटना के पश्चात पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक नंदिनी की शादी महज डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुई थी। नंदनी के पिता राजेन्द्र पांडेय धनबाद में रहकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह गवय गांव निवासी सत्यदेव पांडे के पुत्र विनीत कुमार के साथ पूरे धूमधाम के साथ की थी। छः माह पूर्व नंदिनी ने एक बेटे को भी जन्म दिया था। ससुराल आते ही नंदनी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। गाली गलौज के साथ साथ मारपीट आम हो चुका था।

खबरें और भी हैं...