पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • अग्नि प्रभावित क्षेत्र में निगम बना रहा है पार्क, पर तीन आउटसोर्सिंग कंपनी के धूलकण से पार्क को रहेगा खतरा

अग्नि प्रभावित क्षेत्र में निगम बना रहा है पार्क, पर तीन आउटसोर्सिंग कंपनी के धूलकण से पार्क को रहेगा खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐना एंडस्ट्रीज में धनबाद नगर निगम इसी स्थल पर शुरू किया है पार्क बनानेका कार्य

निर्माण को लेकर कई सवाल हो रहे हैं खड़े

यहां एक और बात है कि यहां पानी, बिजली मुख्य समस्या है। पानी के लिए यहां की महिलाएं इस कड़कड़ाती धूप में 500 मीटर रोजाना जाते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इस पार्क के तीनों छोर पर तीन आउटसोर्सिंग कंपनियां चल रही है। इसमें विश्वकर्मा परियोजना, राजापुर परियोजना व ऐना। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि इस पार्क की लाइफ कितने दिनों की होगी? पॉल्युशन की वजह से क्या यहां लगने वाले पौधे जीवित रह पाएंगे?

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

डीबी स्टार की टीम ने जब यहां की आम जनता से पूछताछ की तो ज्यादातर लोग इस पार्क के निर्माण से खफा दिखे। इस्लामपुर, बेलदार बस्ती, भुइंया बस्ती, इंडस्ट्री, बाउरी बस्ती, बाबू तोला, परसाटांड़ के अधिकतर लोगों का कहना है कि यहां पानी की जितनी जरूरत है उतना पार्क का नहीं। यहां स्ट्रीट लाइट नहीं है, पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यह मौलिक अधिकार हैं इस पर निगम को ध्यान देना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि पानी भरकर इतना थक जाते हैं तो पार्क कौन जाएगा।

2.19 करोड़ से होगा काम : नगर निगम वार्ड नं 35 के लिए 2.19 करोड़ की राशि निर्गत किया है। इससे सिंह नगर तालाब, एना तालाब व एक पार्क का निर्माण होगा। जबकि पार्क की राशि से पेयजल व स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था की जा सकती है।

क्या कहते हैं सामाजिक कार्यकर्ता

सामाजिक कार्यकर्ता बप्पी बाउरी, पंकज गुप्ता, कन्हाई बाउरी, गुड्डू अंसारी, पप्पू अंसारी, बादल बाउरी, बलराम हाड़ी व खगेश शर्मा प्रेम भुइंया, मो. गुलजार व आशुतोष पांडे का कहना है कि नगर निगम का यह प्लान जनता के टैक्स के रूपयों का दुरुपयोग है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां पहले पानी व बिजली की जरूरत है। जिसकी व्यवस्था निगम को करना होगा।

खबरें और भी हैं...