पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांझी बस्ती के 20 को मिला गैस चूल्हा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद ननि के वार्ड संख्या 40 के डिगवाडीह मांझी बस्ती मोड़ के समीप शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 20 जरूरतमंदों के बीच रसोई गैस व सिलेंडर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पार्षद व भाजपा नेता सुजीत कुमार सिंह ने जरूरतमंद महिलाओं को रसोई गैस देकर की।

उन्होंनें कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान में कई योजनाएं चला रही है। ताकि सभी जरूरत मंद लोगों तक योजना का लाभ पहुंच सके।

खबरें और भी हैं...