पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीजी व बीएड की पढ़ाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास झारखंड युवा छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रजनी शर्मा ने कतरास कॉलेज में पीजी व बीएड की पढ़ाई की मांग को लेकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार से मिलकर मांग पत्र सौंपा। पत्र में शर्मा ने कहा है कि कतरास कॉलेज में निर्धन परिवार के पंद्रह हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उच्च शिक्षा का कोई साधन नहीं होने के कारण छात्रों की पढ़ाई स्नातक तक ही सिमट कर रह जाती है। कुछ छात्र धनबाद जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, लेकिन धनबाद चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने इसका सीधा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ा है। कहा कि कतरास कॉलेज उच्च शिक्षा के लिए सभी अहर्ता पूरी करता है।

खबरें और भी हैं...