बच्चे का साथ शतरंज खेल उद्घाटन करते अमलेंदु सिन्हा।
धनबाद. धनबाद जिला शतरंज संघ की मेजबानी में अग्रसेन भवन में शुक्रवार को 33वीं धनबाद जिला शतरंज प्रतियोगिता एवं 8वीं महेंद्र मेमोरियल ट्रॉफी के लिए प्रतियोगिता व शतरंज महोत्सव शुरू हुई। उद्घाटन समारोह में सिंफर के पूर्व निदेशक एआर सिन्हा, आरएस मोड़ कॉलेज की प्राचार्य डॉ किरण सिंह, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा व 99 ग्रुप में ऑफ कंपनीज के निदेशक श्याम पांडेय मौजूद थे। मौके पर झारखंड शतरंज संघ के सचिव नीरज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरबिंद सिन्हा ने बी अपने- अपने विचार रखे। खेल निदेशक मंडल में फिडे आरबिटर प्रभात रंजन व दीपक कुमार शामिल हैं। प्रतियोगिता में अंडर-7,6,11,13 आयु वर्ग में कुल 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन पहले राउंड में मनोज सिंह, राजा बोस, रोहित वर्मा, कुमार नितिन व इशांत कुमार ने जीत हासिल की।
शतरंज की बिसात पर बालिका।