पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिवम के शतक से धनबाद ने पाकुड़ को 28 रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में चल रहे एचपी बोधनवाला अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम शर्मा के शानदार शतकीय पारी की मदद से धनबाद ने पाकुड़ को 28 रनों से हरा दिया। धनबाद ने पहले खेलते हुए 326 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। शिवम ने 104 गेंदों पर 14 चौके व चार छक्के की मदद से 113 रन बनाए। पारी के अंतिम ओवरों में राहुल प्रसाद ने 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 59 रन ठोक दिए जिसमें तीन चौके व छह छक्के शामिल थे। इसके अलावा आनंद सिंह ने 47 और हसनैन कुरैशी ने 33 रन बनाए। पाकुड़ के मो नसीम ने 69 पर तीन, रोहित महतो ने 74 पर चार और ओम पाल बोकान ने 33 पर दो विकेट चटकाए। हालांकि पाकुड के बल्लेबाजों ने इस बड़े लक्ष्य का जांबाजी से पीछा किया, लेकिन उसकी पारी 48:4 ओवर में 298 रनों पर सिमट गई। आलोक शर्मा ने 92 और मो अजहरूद्दीन ने 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली। छोटू सरकार ने 23 और प्रभात राज ने 22 रन जोड़े। धनबाद के लिए अमित राज मिश्रा ने 76, आनंद सिंह ने 14 और आसिफ मंसूरी ने 59 रन देते हुए दो-दो विकेट चटकाए। वहीं राहुल प्रसाद और आइएच खान को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच शिवम शर्मा को मैच रेफरी कुलदीप शर्मा ने पुरस्कृत किया।

शिवम को पुरस्कृत करते कुलदीप सिंह।

खबरें और भी हैं...