पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • प्रेमिका को नस काटने के लिए उकसानेवाले प्रेमी को पुलिस ने जेल भेजा

प्रेमिका को नस काटने के लिए उकसानेवाले प्रेमी को पुलिस ने जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबाद पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका को नस काट लेने के लिए उसकाने के आरोप में गया का रहने वाले नरेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। नरेंद्र बरटांड़ के एक रेस्टोरेंट में सफाई का काम करता है। उसने सातवीं में पढ़नेवाली एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। इस बात की जानकारी होने पर किशोरी को उसके परिजनों ने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया। प्रेमिका को दूसरी जगह भेजे जाने से नरेंद्र परेशान हो गया। उसने पहले प्रेमिका की मां को धमकी दी और फिर रिश्तेदार के यहां भी फोन करने लगा। उसने प्रेमिका से कहा कि वह हाथ की नस काट लेगी, तो मजबूरन परिजन उसे मिलने देंगे और उनकी बात मान जाएंगे। किशोरी ने यह बात अपने परिजनों को बताई। किशोरी की मां ने इसकी शिकायत धनबाद थाने में की। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी नरेंद्र सिंह के खिलाफ भादवि की घारा 354 ए, 354 डी, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...