पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • धनबाद से 50 व गिरिडीह से 30 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

धनबाद से 50 व गिरिडीह से 30 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | धनबाद/बलियापुर

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की सभा की तैयारियों को लेकर पेटरवार में समीक्षा बैठक की। बैठक में धनबाद के अलावे गिरिडीह और बोकारो के विधायक शामिल हुए। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल बलियापुर में अब तक हुई तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मोदी की सभा में अधिक से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने की अपील की। उन्होंने धनबाद विधायक को 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने की जिम्मेवारी सौंपी। वहीं, गिरिडीह और बोकारो के विधायकों को क्रमश 30 और 20 हजार लोगों को सभा स्थल तक लाने का लक्ष्य दिया। सीएम ने बैठक में कहा कि पीएम का झारखंड दौरा सभी के लिए गौरव की बात है। इस ऐतिहासिक क्षण में हर कोई अपना शत प्रतिशत योगदान दे। इधर, सीएम के सचिव सुनील वर्णवाल के साथ राज्य के कई वरीय अधिकारी धनबाद पहुंच सभा स्थल का जायजा लिया। सुनील वर्णवाल ने पंडाल, मंच और हैलीपैड की पूरी जानकारी ली। कौन कहां बैठेगा...? कौन किस रास्ते से आएगा और जाएंगे...? सबकुछ फाइनल किया। सुरक्षा व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की सभा की 7 विशेषताएं...

देवघर में रामगढ़ में लाइव प्रसारण

सीएम के सचिव ने बताया कि पीएम के शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवघर और पतरातू में किया जाएगा। इस संबंध में देवघर, रामगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

पीएम 300 विस्थापितों को नियुक्ति पत्र देंगे

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 300 विस्थापितों को नियुक्ति पत्र देंगे। जिन्हें नियुक्ति पत्र मिलना है, उन्हें इस बाबत जानकारी दे दी है। उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

40 मिनट पीएम और 20 मिनट बोलेंगे सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनबाद में दो घंटे तक रहेंगे। मोदी का भाषण 40 मिनट का होगा। वहीं, मुख्यमंत्री रघुवर दास 20 मिनट संबोधित करेंगे।

मिशन डायरेक्टर के नेतृत्व में पीएमसीएच पहुंची टीम

धनबाद | 25 मई को धनबाद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पीएमसीएच कितना तैयार है...? यह जांचने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के आला अधिकारी पीएमसीएच पहुंचे। अस्पताल में विभिन्न वार्ड, ब्लड बैंक, आईसीयू, सीसीयू का निरीक्षण किया व आपात स्थिति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। अधिकारियों ने इमरजेंसी वार्ड के एक सर्जिकल आईसीयू को पीएम के कार्यक्रम के दिन खाली रखने को कहा गया है। आईसीयू व सीसीयू को भी पूरी तरह अलर्ट रखने को कहा गया। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के डायरेक्टर कृपानंद झा, स्वास्थ्य विभाग के मुख्य निदेशक सुमंत मिश्रा और संयुक्त सचिव सुधीर रंजन सहित अन्य शामिल थे। अस्पताल अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए विभाग से कार्डियक एंबुलेंस व डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर की मांग की गई है। कार्यक्रम से पहले एंबुलेंस व डॉक्टर धनबाद पहुंच जाने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।

पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेते पहुुंचे प्रदेश के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल व अन्य

पेटरवार में विधायक राज सिन्हा, फूलचंद मंडल और अन्य विधायकों के साथ बैठक करते सीएम रघुवर दास

51 किमी रोड होगा चकाचक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पथ निर्माण विभाग शहर के महत्वपूर्ण सड़कों को चकाचक करेगा। सड़क किनारे के पेड़ एवं पोल की डेंटिंग-पेंटिंग की जाएगी। करीब 51 किलोमीटर रोड चकाचक होगा।

वीवीआईपी लोगों के बैठने की खास व्यवस्था

सभा स्थल में सबसे आगे वीवीआईपी और उसके बाद वीआईपी लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी के लिए 60 फीट बाई 450 वर्ग फीट का बनेगा।

22 मई तक तैयार हो जाएगा हैलीपैड

जिला प्रशासन की मानें तो 21 मई को एसपीजी के जवान धनबाद आ जाएंगे। एसपीजी 22 मई से पूरा कार्यक्रम स्थल को अपनी निगरानी में ले लेगा। 22 मई तक हैलीपैड को कंप्लीट करने का निर्देश दिया गया है।

सभा स्थल के पास ही बनेगा मीडिया हाउस

सीएम के सचिव ने सभा स्थल के पास ही मीडिया हाउस बनाने का निर्देश दिया है। मीडिया हाउस में ही कंप्यूटर आदि की सुविधा होगी, ताकि सभी चैनल वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कर सकें।

खबरें और भी हैं...