25 को होने वाली यूजी सेमेस्टर थ्री की दोनों पालियों की परीक्षा रद्द, 7 जून को होगी
धनबाद | विनोवा भावे विश्वविद्यालय की ओर से 25 मई को आयोजित होने वाली यूजी सेमेस्टर थ्री की दानों पालियों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। ये परीक्षाएं अब 7 जून को होंगी। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यूजी सेमेस्टर थ्री की शेष परीक्षाएं अपनी तय तिथियों पर होंगी।