पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेईई एडवांस आज, सुबह 9 बजे शुरू होगी परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस रविवार को देशभर में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही इथोपिया, नेपाल, सिंगापुर, बांग्लादेश, यूएई, श्रीलंका में भी यह परीक्षा हो रही है। आईआईटी खड़गपुर जोन के अंतर्गत झारखंड के चार शहरों, रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली बार जेईई एडवांस पूरी तरह ऑनलाइन मोड पर कराया जा रहा है। इस बार एडवांस कंडक्ट करा रहे आईआईटी कानपुर ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि एग्जाम हॉल में परीक्षार्थी क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं। उन्हें एडमिट कार्ड का प्रिंट, पेन, पेंसिल और एक ऑरिजनल फोटो आईडी कार्ड ले जाना है। लॉग बुक, स्टडी कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच, एबेकस, स्लाइड रूल, ज्योमेट्री बॉक्स, रिटेन या ब्लैंक पेपर या किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वे नहीं ले जा सकते।

बड़े बटन वाले कपड़े पहनना वर्जित

जेईई एडवांस में भी नीट की तरह परीक्षार्थियों के लिए बड़े बटन वाले कपड़े या मेटल की बनी कोई चीज पहन कर परीक्षा केंद्रों में जाना वर्जित है।

आईआईटी धनबाद में 119 स्टूडेंट देंगे परीक्षा

धनबाद में स्थित आईआईटी आईएसएम में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहां इसमें 119 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए आईआईटी प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा न्यू लेक्चर हॉल में ली जाएगी। परीक्षार्थियों की जांच के लिए पुरुष और महिला गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, बरवाअड्डा के एक निजी कंप्यूटर सेंटर में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

केंद्रों पर इनविजिलेटर के अलावा आईआईटी के प्रतिनिधि भी होंगे। वे परीक्षार्थियों का आइडेंटिटी वेरिफिकेशन करेंगे।

खबरें और भी हैं...