पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • धनबाद को मिले 24 नए दारोगा पुलिस मुख्यालय ने की पोस्टिंग

धनबाद को मिले 24 नए दारोगा पुलिस मुख्यालय ने की पोस्टिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड पुलिस के 388 सिपाही और हवलदार अब दारोगा बन गए हैं। सरकार की ओर से आयोजित सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में इन कनीय पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और अच्छे अंकों के साथ पास हुए। उन्हें प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग स्थित झारखंड पुलिस एकेडमी भेजा गया।

इसी बीच इन प्रशिक्षु दारोगाओं की धनबाद समेत सूबे के अलग-अलग जिलों में पदस्थापना की अधिसूचना जारी की गई है। धनबाद पुलिस बल को 24 नए दारोगा मिलेंगे। अन्य जिलों में भी रिक्तियों के मुताबिक दारोगा आवंटित किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में राज्य स्थापना पर्षद की हुई बैठक में इन दारोगाओं की विभिन्न जिलों में पोस्टिंग पर निर्णय लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) शंभु ठाकुर के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण शुरू होने के दिन से दारोगा का वेतन और अन्य लाभ मिलेंगे। झारखंड पुलिस एकेडमी के निदेशक को कहा गया है कि जिन प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग पूरी हो गई हैं, उन्हें आवंटित जिलों के लिए विमुक्त किया जाए। जो सिपाही और हवलदार अब दारोगा बने हैं, उन्होंने नौकरी करते हुए भी पढ़ाई जारी रखी। पुलिस की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी करते रहे। अब परिणाम सामने है।

धनबाद को मिले ये दारोगा

वंदना हांसदा, उदेश्वर पाल, मनोज कुमार गंझू, मनोरंजन महतो, मुकेश कुमार तिवारी, मुनेश्वर तिवारी, राजेश कुमार यादव, आलोक कुमार सिंह, विशेश्वर कुमार, दीपक सोरेंग, संतोष कुमार, विजय बहादुर पंडित, संदीप कुमार, राजेंद्र उरांव, दिलीप कुमार टुडू, निरंजन प्रसाद गुप्ता, संजय कुजूर, शिवनारायण राम मोची, शंकर कुमार रजक, संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार पाल, राजेश कुमार, लालदेव उरांव और सुभाष चंद्र शर्मा।

सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में 388 सिपाही और हवलदार उत्तीर्ण हुए हैं। इसी आधार पर उन्हें दारोगा बनाया गया। वे अभी हजारीबाग पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनकी पोस्टिंग विभिन्न जिलों में की गई है। प्रशिक्षण पूरा कर वे आवंटित जिलों में योगदान देंगे।’’ - शंभु ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक)

तीन माह से रुका वेतन मिलेगा

परीक्षा में उत्तीर्ण 388 सिपाहियों और हवलदार का वेतन उस समय से रुका था, जब से उन्हें ट्रेनिंग के लिए संबंधित जिलों से हजारीबाग पुलिस एकेडमी भेजा गया था। ट्रेनिंग अवधि के दौरान वेतन नहीं मिलने से परिवारों को परेशानी हो रही है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने प्रशिक्षु दारोगाओं की वेतन निकासी के लिए पोस्टिंग का तरीका निकाला। अब प्रशिक्षु दारोगाओं की जिन-जिन जिलों में पोस्टिंग हुई है, वहीं से उन्हें नियमित वेतन मिलेगा।

खबरें और भी हैं...