पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकानदारों ने किया नाली निर्माण का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बरटांड़ के दुकानदारों ने दुकान से सटा कर नाली बनाने का विरोध किया है। बरटांड़ चैंबर अॉफ कॉमर्स के सचिव राज सिन्हा ने कहा कि दुकानों की नींव से सटा कर नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली के निर्माण में अनियमितता का आरोप भी लगाया। कहा बस स्टैंड के सामने नाली को घुमावदार बना दिया गया है इससे पानी की निकासी अवरूद्ध होगी। निर्माण में अन्य नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप भी लगाया। कहा भविष्य में लोगों की परेशानी कम होने की बजाए और बढ़ेगी। उन्होंने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता से की है।

खबरें और भी हैं...