धनबाद | जामताड़ा के नारायणपुर निवासी मनोज कुमार मंडल की नाबालिग बेटी की तबीयत डिटॉल पीने के बाद बिगड़ गई। परिजनों ने इलाज के लिए किशोरी को पीएमसीएच के प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घर में पढ़ाई करने के लिए डांट पड़ने के बाद किशोरी ने यह कदम उठाया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज की हालत स्थिर है।