पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद पुलिस ने 17 जून 2017 को दामोदरपुर शिव शक्ति नगर में गिरिडीह के राजेंद्र यादव की हुई हत्या के आरोप में गंसाडीह की रहने वाली पिंकी देवी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजेंद्र की लाश लावारिस अवस्था में मिली थी। हत्यारों ने पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में उसकी पहचान हुई। मृतक धनबाद में रह कर राज मिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल का सीडीआर खंगालना शुरू किया। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक के मोबाइल पर एक नंबर से लगभग दो सौ बार फोन किया गया था। अंतिम काल भी वही नंबर था। मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस गंसाडीह के पिंकी देवी तक पहुंची। पुलिस को पता चला कि महिला का पति पहले ही मर चुका है और उसका संबंध मृतक के साथ था।

खबरें और भी हैं...