धनबाद | बरामुड़ी में स्थित जेके इंटर नेशनल स्कूल में गुरुवार को हुई एक लाख रुपए, 32 इंच का एलईडी टीवी और एसएमपीएस चोरी की घटना को लेकर शनिवार को पुलिस पूछताछ के लिए स्कूल पहुंची। पुलिस स्कूल में बारी-बारी से स्कूल के कर्मियों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान स्कूल का चपरासी भाग निकला। चपरासी का नाम बहादुर कोरंगा है, जो धैया कोरंगा बस्ती का रहने वाला है। पुलिस बहादुर के घर पर भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को चोरी की घटना में फरार चपरासी पर शक गहरा गया है।