पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकायत पर बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकायत पर बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकायत पर सीडब्ल्यूसी ने बैंक मोड़ थाना को अशोक नगर के रहने वाले हरिनंदन वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। धनबाद चाइल्ड लाइन को कोलकाता से इस संबंध में सूचना दी गई गई थी। कोलकाता सीडब्ल्यूसी को फोन कर इसकी जानकारी 1098 पर दी गई थी। शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारियों ने 14 वर्षीय किशोरी के पिता को बुलाया। पिता ने बताया कि बहला फुसला कर हरिनंदन वर्मा ने किशोरी को दिल्ली स्थित अपनी बेटी-दामाद के यहां भेज दिया है। पिता ने सीडब्ल्यूसी को बेटी को दिल्ली से वापस मांगने की मांग की है। इसके बाद कमेटी ने बैंक मोड़ थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। साथ किशोरी को धनबाद वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...