धनबाद | धनबाद होकर हावड़ा काे जाने वाली अधिकतर ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं और यात्री परेशान हैं। देहरादून से हावड़ा जाने वाली 13010 डाउन दून एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से रविवार को दोपहर 3 बजे धनबाद पहुंचेगी। इसके आगमन का समय रात 1:25 बजे है। इसी तरह फिरोजपुर कैंट से चलकर धनबाद आने वाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस रविवार को दोपहर 12:30 बजे धनबाद पहुंचेगी। यह साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है। डाउन मुंबई हावड़ा मेल भी शनिवार को साढ़े सोलह घंटे देर से रात 11 बजे धनबाद पहुंची।