पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा ने कसी कमर

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा ने कसी कमर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री के दौरे पर विचार-विमर्श करतीं भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य।

पॉलिटिकल रिपोर्टर | धनबाद

प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं। इसे लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को जेसी मल्लिक स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें जिला महामंत्री तमाल राय ने कहा कि पीएम के आगमन की सूचना से मोर्चा के सदस्य उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं में गजब का जोश है। बैठक में पीएम के कार्यक्रम से पूर्व दीवार लेखन, फ्लैक्स लगाने एवं नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रचार-प्रसार करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को समारोह स्थल ले जाने की योजना बनाई गई। बैठक में साजन पासवान, अभिषेक श्रीवास्तव, विशाल त्रिपाठी, शुभम आशीष, सन्नी सिंह, गोविंद पासवान आदि मौजूद थे। इधर, भाजपा महिला मोर्चा सदर मंडल की बैठक हीरापुर में संपन्न हुई। मोर्चा की सदर मंडल अध्यक्ष बिंदु गुप्ता ने सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में बलियापुर पहुंचने की अपील की। बैठक में उषा झा समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

ओबीसी मोर्चा ने भी तैयारी के लिए की बैठक

भाजपा ओबीसी मोर्चा की शनिवार को होटल प्रियांशी में हुई बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमार अंकेश राज ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में मानस प्रसून, अमरजीत कुमार, राजकुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र यादव, संजय महतो, जितेन्द्र यादव, राजेश गुप्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...