जोड़ाफाटक रोड स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में शनिवार को धूमधाम से गुरु अमरदास जी का 539वां प्रकाशोत्सव शुरू हुआ। इसके पहले दिन लुधियाना से पधारे धर्म प्रचारक भाई गुरुमीत सिंह, भाई अमित पाल सिंह और पटना से आए भाई राजेंद्र सिंह ने शबद गायन कर गुरु का यशगान किया। धर्म की रक्षा के लिए गुरु अमरदास जी के योगदान को शबद के जरिए सुनया। इसे सुनकर संगत निहाल हुए।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रकाशोत्सव के लिए गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पहले दिन इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रकाशोत्सव के दूसरे और आखिरी दिन रविवार को मुख्य दीवान सजेगा तथा गुरु का यशगान किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलेगा और उसके बाद गुरु का लंगर आयोजित किया जाएगा। आयोजन में इंद्रजीत सिंह, अमरजीत सिंह दुआ, लाल सिंह राजपाल, दलीप सिंह राजपाल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।