पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपर्णा को फिर मिला प. बंगाल का प्रभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि।

भास्कर न्यूज | निरसा

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने अपर्णा सेनगुप्ता को पुणे पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से अपर्णा को पुनः पश्चिम बंगाल का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, धनबाद जिला अध्यक्ष आशा पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दीपा दास, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि अपर्णा के पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा प्रभारी रहते हुए पश्चिम बंगाल में महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार एवं पंचायत चुनाव में प्राप्त जीत के लिए अपर्णा सेनगुप्ता पर पार्टी ने भरोसा जताया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित दर्जनों प्रमुख थे।

खबरें और भी हैं...