गोमो|धनबाद से औरंगाबाद जा रहे 25 वर्षीय युवक पिंटू कुमार शनिवार को धनबाद-गया इंटरसिटी से गिरकर चिचाकी स्टेशन पर घायल हो गया। वह अपनी बहन के साथ जा रहा था। चिचाकी स्टेशन पर यात्रियों ने उसे मुंबई मेल में लादकर गोमो भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया।