बलियापुर|बलियापुर की बेटी पूजा मंडल को पश्चिम बंगाल बर्नपुर ससुराल में हत्या किए जाने की निंदा धनबाद के महिला मोर्चा ने किया। महिलाओं ने बंगाल पुलिस से आरोपी एवं षड्यंत्रकारी को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की। महिला नेत्री अल्पना मुखर्जी ने कहा कि एक ओर भारत में नारी शक्ति मां दुर्गा के रूप में पूजा की जाती है, वहीं दूसरी ओर आज भी दहेज लोभी दानव नारी को अबला समझ कर हत्या कर रही है। मौके पर सरिता श्रीवास्तव, अल्पना मुखर्जी, माया सिंह, आशा पांडेय, ललिता महतो, कल्पना मंडल, शिला मंडल, चंपा मंडल, नमिता मंडल आदि थे।