धनबाद ने एचपी बोधनवाला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। जेएससीए स्टेडियम में शनिवार को खेले गए सुपर लीग के अंतिम मुकाबले में धनबाद ने आनंद सिंह, आसिफ मंसूरी और सुरिंदर दहिया के शानदार प्रदर्शन की मदद से जमशेदपुर को 56 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट में धनबाद ने अविजित रहते हुए बोधनवाला ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जमशेदपुर की टीम उपविजेता बनी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई धनबाद की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 286 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया। आनंद सिंह ने 146 गेंदों पर 167 रनों की जोरदार पारी खेली। इसमें आनंद ने 21 चौके व पांच छक्के उड़ाए। वहीं सुरिंदर दहिया ने 50 और पप्पू सिंह ने 34 रन बनाए। जमशेदपुर के जसकरण सिंह ने 34 पर तीन, विशाल सिंह ने 57 पर दो और सुप्रियो चक्रवर्ती ने 68 पर दो विकेट चटकाए। बाद में अच्छी शुरुआत के बावजूद जमशेदपुर की टीम 48:3 ओवर में 230 रनों पर ध्वस्त हो गई। भानु आनंद ने 100, विशाल ने 61 और विवेक कुमार ने 22 रन बनाए। धनबाद के आसिफ मंसूरी ने 40 पर पांच और आनंद सिंह ने 33 पर दो विकेट चटकाए।बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए के वरीय उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं सीनियर चयन समिति के चेयरमैन आशीष सिन्हा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
प्रतियोगिता जीतने के बाद खिलाड़ी।
धनबाद क्रिकेट संघ ने टीम के सदस्यों को दी बधाई, कहा अरसे बाद मिला खिताब
धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने खिताबी जीत पर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है। कहा कि काफी लंबे अरसे के बाद हमें चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ है। पूरे टूर्नामेंट में धनबाद का शानदार प्रदर्शन रहा। एक भी मैच नहीं हारी और जमशेदपुर, रांची जैसी मजबूत टीमों पर एकतरफा जीत हासिल की। इस शानदार सफलता के लिए पूरी टीम, सपोर्ट स्टाफ, डीसीए के पदाधिकारियों का अहम योगदान है। वहीं महासचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले साल शुरू किया गया हमारा मिशन 2018 सफल रहा। उन्होंने इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस साल सभी वर्गों में हमारा प्रदर्शन काफी शानदार रहा। सीनियर में चैंपियन बने। अंडर-16 में चैंपियन बने। अंडर-14 में उपविजेता रहे। जोनल महिला क्रिकेट में धनबाद के खिलाडिय़ों के बल पर पूर्वी क्षेत्र चैंपियन बना।
डीबी स्टार. धनबाद
धनबाद ने एचपी बोधनवाला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। जेएससीए स्टेडियम में शनिवार को खेले गए सुपर लीग के अंतिम मुकाबले में धनबाद ने आनंद सिंह, आसिफ मंसूरी और सुरिंदर दहिया के शानदार प्रदर्शन की मदद से जमशेदपुर को 56 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट में धनबाद ने अविजित रहते हुए बोधनवाला ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जमशेदपुर की टीम उपविजेता बनी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई धनबाद की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 286 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया। आनंद सिंह ने 146 गेंदों पर 167 रनों की जोरदार पारी खेली। इसमें आनंद ने 21 चौके व पांच छक्के उड़ाए। वहीं सुरिंदर दहिया ने 50 और पप्पू सिंह ने 34 रन बनाए। जमशेदपुर के जसकरण सिंह ने 34 पर तीन, विशाल सिंह ने 57 पर दो और सुप्रियो चक्रवर्ती ने 68 पर दो विकेट चटकाए। बाद में अच्छी शुरुआत के बावजूद जमशेदपुर की टीम 48:3 ओवर में 230 रनों पर ध्वस्त हो गई। भानु आनंद ने 100, विशाल ने 61 और विवेक कुमार ने 22 रन बनाए। धनबाद के आसिफ मंसूरी ने 40 पर पांच और आनंद सिंह ने 33 पर दो विकेट चटकाए।बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए के वरीय उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं सीनियर चयन समिति के चेयरमैन आशीष सिन्हा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने रेल एसपी को दी विदाई
बॉलीबाल टीम रेल उसपी के विदाई समारोह में।
डीबी स्टार. धनबाद
वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर एवं डीडीवीए ने शनिवार को रेल एसपी एचपी जनार्दनन को विदाई दी। हीरापुर स्थित कोचिंग सेंटर में आयोजित समारोह में संघ के सचिव सूरज प्रकाश लाल ने शॉल मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर रेल एसपी को सम्मानित किया। इसके बाद कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने बुके देकर रेल एसपी का सम्मान किया। सूरज प्रकाश लाल ने कहा कि रेल एसपी एचपी जनार्दनन खेल प्रेमी है। वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए वो आगे रहते है। उनके स्थानांतरण से खिलाड़ियों में मायूसी है। मौके पर मुकेश सिंह, जीतेन कुमार, वीरेंद्र पाण्डेय, मौसम, रोहित, मनोज मालाकार, पूजा, नीतू, अर्चना, अमन आदि मौजूद थे।