पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को ठग रही है भाजपा: सीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम को संबोधित करती महिला जिलाध्यक्ष सीता राणा।

डीबी स्टार. भूली

भाजपा सरकार ने जुमलेबाजी कर सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम किया है। महिलाओं के उपर लगातार हो रहे अत्याचार को भाजपा सरकार में कोई देखने सुनने वाला नहीं है। भाजपा सरकार गरीबों और असहायों को सिर्फ झूठा सपना दिखा रही है। गरीबों के नाम पर चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ दिलाने का काम कर रही है।

उक्त बातें धनबाद जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने शनिवार को भूली एमपीआई हाॅल में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मयूर शेखर झा, अभिजीत राज, कुमार गौरव, योगेंद्र सिंह योगी समेत विभिन्न क्षेत्रों से महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, सभी बूथों पर पांच-पांच महिलाओं को जोड़ने एवं कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई।

खबरें और भी हैं...