पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला शतरंज में मनोज 5 अंक के साथ शीर्ष पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
33वीं धनबाद जिला शतरंज प्रतियोगिता एवं 8वीं महेंद्र मेमोरियल ट्रॉफी शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को तीसरे, चौथे व पांचवें राउण्ड का खेल संपन्न हुआ। खेले गए चौथे राउंड में मनोज कुमार सिंह ने अभिराज सिन्हा को, प्रतीक अग्रवाल ने कुमार नितिन को, कृष्णा कुमार साव ने अंश पाठक को, राजा बोस ने हर्षवी मटालिया को, शशांक शेखर ने आर्यन राज को, इशांत कुमार ने गौरव कुमार घोष को, सिमरन ने स्नेहा वर्मा को, तेजस्वी कुमार सिंह ने आयन चक्रवर्ती को करारी शिकस्त दी। वहीं रोहित वर्मा ने कड़े मुकाबले में अजित कुमार साव के साथ ड्रा करने में सफल रहें।

पांचवें राउण्ड के पश्चात मनोज कुमार सिंह 5 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। रविवार को टूर्नामेंट का आखिरी दो राउण्ड के पश्चात शाम में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा ।

इसके बाद 18वीं राज्य अंडर 7 एवं 11 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।

खबरें और भी हैं...