धनबाद | भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 मई से 8 जून तक आयोजित आॅल इंडिया रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप सीरीज एवं टैलेंट सीरीज अंडर -16 में रांची की आदिति प्रधान व साहिल अमीन भी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में साहिल अमीन झारखंड से एक मात्र पुरुष खिलाडी है। लड़कियों के ग्रुप में रांची की ही अदिति प्रधान हिस्सा लेंगी। पिछले हफ्ते धनबाद क्लब में हुए झारखंड स्टेट लॉन टेनिस चैंपियनशिप अंडर-16 का खिताब क्रमश: इन दोनों खिलाड़ियों ने ही जीता था।